Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

सेवा सप्ताह पर अश्विनी वैष्णव ने जारी किए दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रम

इस मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार देश में ऐसा नेतृत्व है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।

17 Sep 2025

सेवा सप्ताह पर अश्विनी वैष्णव ने जारी किए दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की। बुधवार को नेशनल मीडिया सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में तीन डटक्यूमेंट्री जारी किए गए। इस मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार देश में ऐसा नेतृत्व है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।

उन्होंने कहा कि आज दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इन तीन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के सेवा की भावना, कर्मयोगी भावना को देखा जा सकता है। इनमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री ने किस तरह अपने जीवन में स्व को भुला कर समाज के लिए, देश के लिए, राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लिया। पिछले 11 सालों में जो परिवर्तन आया है, उसे लोगों ने महसूस किया है। सूदूर गांव में हर व्यक्ति के मन में यही बात है कि जो पचास साल में नहीं हुआ वो इन 11 सालों में हुआ है। विश्वभर में चाहे तकनीकी, खेल, समाजिक न्याय की बात करें, हर क्षेत्र में भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने सभी से देश सेवा के लिए भागीदार बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल भी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सेवा सप्ताह पर अश्विनी वैष्णव ने जारी किए दूरदर्शन पर प्रसार
इस मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार देश में ऐसा नेतृत्व है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News